Suraj Revanna Arrest: प्रज्जवल के भाई MLC सूरज रेवन्ना गिरफ्तार, पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने का आरोप

Suraj Revanna Arrest News: सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था, अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Suraj Revanna arrest: यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई JDS के MLC सूरज रेवन्ना के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति ने शनिवार को हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन में सूरज रेवन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया उसने आरोप लगाया कि 16 जून को रेवन्ना के फार्महाउस पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

Sooraj Revanna Arrest

प्रज्जवल के भाई MLC सूरज रेवन्ना गिरफ्तार

शख्स ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच. डी. रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे 37 साल के सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ कुकर्म किया।

End of Feed