'स्माइल प्लीज', अब रोवर प्रज्ञान ने खींची लैंडर की तस्वीर, चंद्रमा पर मजबूती के साथ खड़ा है अपना 'विक्रम'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 02:46 PM IST

Chandrayaan 3 News : इसरो ने कहा कि रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे ने लैंडर विक्रम की तस्वीर खींची। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर कहा, 'रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर ली।' रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे की इस तस्वीर को 'इमेज ऑफ द मिशन' कहा गया है।

ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर की नई तस्वीर जारी की। इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहे रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर खींची है। इसरो ने कहा कि रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे ने लैंडर विक्रम की तस्वीर खींची। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर कहा, 'रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर ली।' रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे की इस तस्वीर को 'इमेज ऑफ द मिशन' कहा गया है। इस नैवकैम को लेबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम (LEOS) ने तैयार किया है।

lander Vikram

चंद्रयान-3 मिशन के सात दिन हो गए हैं।

23 अगस्त को चांद पर उतरा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 गत 23 अगस्त को चंद्रमा की दक्षिणी हिस्से के समीप सफल लैंडिंग की। चांद की सतह पर चंद्रयान-3 का एक सप्ताह का वक्त हो चुका है। भारत का यह चंद्र मिशन 14 दिनों का है। यानी कि चंद्रयान-3 ने अपनी आधा वक्त पूरा कर लिया है।हालांकि, इसरो का कहना है कि रोवर इसके आगे भी अपना काम जारी रख सकता है। चंद्रयान-3 को एक चंद्र दिवस (14 दिनों) के लिए डिजाइन किया गया है।

End of Feed