अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'

रथ यात्रा की शुरुआत से पहले रायबरेली में पोस्टर वार शुरू हो गया है। अखिलेश के समर्थन और विरोध में पोस्टर लगे हैं। शहर में कई जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें अखिलेश यादव के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें दिखाई गई हैं।

PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की गुरुवार से PDA रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। खास बात यह है कि इस रथ यात्रा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से हो रही है। सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी रथ यात्रा की शुरुआत से पहले रायबरेली में पोस्टर वार शुरू हो गया है। अखिलेश के समर्थन और विरोध में पोस्टर लगे हैं। शहर में कई जगह ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें अखिलेश यादव के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पोस्टरों पर सपा प्रमुख को लेकर कई आपत्तिजनक स्लोगन भी लिखे गए हैं।

PDA Rathyatra

रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत।

अखिलेश के पहुंचने से पहले पोस्टर-बैनर वार

रथ यात्रा के लिए रायबरेली पहुंचने से पहले अखिलेश यादव के विरोध में बैनर व पोस्टर वार शुरू है। एक होर्गिंड में सपा प्रमुख को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। इसमें लिखा है 'श्री राम का है स्पष्ट संदेश, 2027 में जनता चुने अखिलेश'। इसके अलावा होर्डिंग में लिखा है कि अखिलेश कलयुग के 'भगवान' हैं। अखिलेश के विरोध में लगे पोस्टर में सपा प्रमुख को वापस जाओ की बात लिखी गई है। बैनर में लिखा है कि आजम अतीक और मुख्तार यही सरकार चलाते थे।

End of Feed