Port Blair New Name: सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम, अब ये होगा नया नाम, गृहमंत्री ने दी जानकारी

Port Blair name change News: केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है, पोर्ट ब्लेयर का नया श्री विजयपुरम होगा, गौर हो कि पोर्ट ब्लेयर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है।

KEY HIGHLIGHTS

  • पोर्ट ब्लेयर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है
  • यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है
  • प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है

Port Blair New Name: केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल (Port Blair name change) दिया है। पोर्ट ब्लेयर का नया श्री विजयपुरम (Shri Vijaypur) होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नाम क्यों बदला गया। अमित शाह ने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय लिया है।

Port Blair Name Change

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलने का फैसला लिया है

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा-‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।'

End of Feed