देश

J&K Kishtwar Encounter: कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर में सेना के 2 जवान शहीद, दो घायल

J&K Encounter Today Updates: जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ किश्तवाड़ के चटरू इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया 13 सितंबर की दोपहर में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद व दो घायल हो गए हैं, ऑपरेशन जारी है।

Image

किश्तवाड़ में एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद
  2. दो जवान घायल भी हैं उनको इलाज के लिए नजदीकी कमांड अस्पताल ले जाया गया है
  3. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और ऑपरेशन अभी भी जारी

J&K Encounter Today News Updates: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए थे घायलों को इलाज के लिए नजदीकी कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां 2 जवान शहीद हो गए हैं वहीं 2 जवान घायल हैं, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इलाके में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।आतंकियों की तलाश की जा रही है।

वहीं दो दिन पहले भी उधमपुर में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए थे। फर्स्ट पैरा के जवानों को उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों मेंआतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया था। गौर हो कि 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग होनी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article