Target Killing : पुंछ में आतंकियों के खिलाफ सेना के अभियान का छठा दिन, आर्मी चीफ करेंगे अहम बैठक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 25, 2023, 10:13 AM IST

Jammu Kashmir : सेना प्रमुख जम्मू के नगरोटा में व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बीच सेना ने पुंछ में तीन नागरिकों की हत्या की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

Jammu Kashmir Target Killings: टारगेट किलिंग के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में आतंकवादी विरोधी अभियान छठे दिन प्रवेश कर गया है। यहां लगातार तीसरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। पिछले हफ्ते पुंछ जिले में एक टारगेट किलिंग में चार जवानों की शहादत के बाद सुरक्षा बल आतंकवाद विरोधी अभियान में लगे हुए हैं। इस सेक्टर में विशेष रूप से डेरा की गली और बफलियाज के वन क्षेत्र में हवाई निगरानी बढ़ाने और जमीनी तलाशी अभियान तेज करने के साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियान छठे दिन में प्रवेश कर गया है।

Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान

सेना के वाहनों पर आतंकी हमला

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को सेक्टर का दौरा करेंगे। सेना प्रमुख जम्मू के नगरोटा में व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बीच सेना ने पुंछ में तीन नागरिकों की हत्या की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गुरुवार को पुंछ जिले के धत्यार मोड़ के पास सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, सेना कुछ अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और अन्य की पोस्टिंग में फेरबदल करने की योजना बना रही है।

End of Feed