हरियाणा में सियासी कलह! मंत्री अनिल विज ने भाजपा के 'कारण बताओ' नोटिस का दिया जवाब; जानें क्या बोले

Haryana Politics: हरियाणा में भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधने पर अनिल विज को भाजपा ने ‘कारण बताओ' नोटिस जारी किया, जिसके बाद उन्होंने अपना जवाब पार्टी को दे दिया है। विज ने इसके बारे में मीडिया से खुलकर बातचीत है, उन्होंने क्या कहा इस रिपोर्ट में पढ़िए।

BJP Internal Conflict in Haryana: क्या हरियाणा के मंत्री अनिल विज का पार्टी से मोहभंग हो गया है? या पार्टी के कुछ नेताओं से उनकी अनबन चल रही है? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनिल विज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली पर बार-बार निशाना साधने को लेकर सोमवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया। जिसके बाद उन्होंने अपना जवाब दाखिल कर दिया। अपने जवाब के बारे में मंत्री विज ने मीडिया के सामने खुलकर बातचीत की। और तंजात्मक अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर और किसी बात का जवाब चाहिए, तो वो भी देने के लिए तैयार हैं।

Anil vij

अनिल विज

अनिल विज ने 'कारण बताओ नोटिस' का दिया जवाब

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भाजपा द्वारा उन्हें भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर कहा, 'मैं पिछले तीन दिनों से बेंगलुरु में था। कल रात मैं यहां लौटा। मैं अपने घर गया, जहां मैंने स्नान किया और भोजन किया। बाद में मैंने अपना जवाब (कारण बताओ नोटिस का) लिखा। आज मैंने दिए गए समय से पहले अपना जवाब भेज दिया है। मैंने उसमें लिखा है कि यदि किसी और बात का भी आपको जवाब चाहिए, तो मुझे बता दें। मैं वो भी लिखकर दे दूंगा। जितना मैं सोच सका, वो मैंने लिखकर दे दिया।'

End of Feed