पंजाब में कांग्रेस का क्या होगा? आलाकमान को सौंपी गई विस्तृत रिपोर्ट; सामने आईं 7 कमजोरियां

Punjab Politics: कांग्रेस का पंजाब में क्या होगा? पिछले विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने ये तो साफ कर दिया कि वो कांग्रेस से तंज आ चुके हैं। राज्य में अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली चुनाव के बाद से पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान को पंजाब की सियासत से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई।

Congress in Punjab: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व संकट और रणनीतिक चूक को लेकर आलाकमान को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई है, जो राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल को पंजाब कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर गहन विश्लेषण वाली यह रिपोर्ट दी गई है।

Congress in Punjab

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे। (File Photo)

यह रिपोर्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिकायतों, आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भविष्य के रिश्तों, और कांग्रेस की राजनीतिक निष्क्रियता के आरोपों को लेकर तैयार की गई है। आलाकमान ने इसे गंभीरता से लेते हुए नए प्रदेश प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल के साथ चर्चा करने का फैसला किया है।

End of Feed