'हम तुम्हें मार देंगे' बिश्नोई गैंग से मिली धमकी पर अभिनव के पिता बोले- PoK के पास ट्रेस हुई...

Spiritual Influencer Abhinav Arora: स्पिरिच्युअल इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। अभिनव के पिता ने कहा ने कहा कि पुलिस ने PoK के आसपास से कॉल ट्रेस की हैं। कॉल वहां से आई थी। अभिनव के पिता ने आरोप लगाया कि आपको क्या लगता है अचानक किसी ने अभिनव को निशाना बनाना शुरू कर दिया?

Spiritual Influencer Abhinav Arora: स्पिरिच्युअल इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं, क्योंकि कई लोगों ने आरोप लगाया था कि नाबालिग ने अपने कार्यों और वीडियो के माध्यम से धर्म को बदनाम किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में 10 वर्षीय अभिनव अरोड़ा और उनके पिता तरुण राज ने मंगलवार को इस विषय पर खुलकर बात की।

Abhinav Arora

स्पिरिच्युअल इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा और उनके पिता तरुण राज

अभिनव के पिता का बड़ा दावा

अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज के मुताबिक, जान से मारने की धमकियों में 'हम तुम्हें मार देंगे' और 'तुम धर्म को बदनाम कर रहे हो' ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। तरुण राज ने कहा कि नाबालिग के खिलाफ ये धमकियां एक बड़े एजेंडे का हिस्सा हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पुलिस ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में धमकियों के बारे में पता लगाया और घटना के बाद सुरक्षा का आश्वासन दिया।

End of Feed