शहर

बाल संत अभिनव अरोड़ा से खफा हुए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा 'नीचे जाओ'; Video पर यूजर्स ने लिए मजे

एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा के बर्ताव से नाराज होकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं। आप भी नीचे वीडियो देख सकते हैं।

Image

स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारा

Photo : Twitter

सोशल मीडिया से प्रसिद्ध हुए बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य की नाराजगी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अभिनव मंच पर संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते हुए, कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जैसे ही वह ताली बजाकर राम नाम के जयकारे लगाने शुरू करते हैं तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने टोकते हुए कहा कि 'इनको नीचे कहो जाने के लिए'। स्वामी जी की बात सुनते ही मंच पर मौजूद सेवादारों ने तुरंत अभिनव अरोड़ा मंच से नीचे उतार दिया। इससे जुड़े वीडियो को एक्स पर यूजर्स ने शेयर किया है।

अभिनव अरोड़ा के माता-पिता का दावा है कि उनका बेटा आध्यात्म की ओर बढ़ चुका है और अध्यात्म में गहरी रुचि रखता है। अभिनव कृष्ण का एक 10 वर्षीय स्वयंभू भक्त है, जिसे 'बाल संत बाब' कहा जाता है, जिसे अक्सर सार्वजनिक समारोहों और सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक वीडियो साझा करते देखा जाता है। लेकिन, हाल ही अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य की धार्मिक सभा में तवज्जों नहीं मिली।

वीडियो बनाने के चक्कर में स्वामी जी ने मंच से उतारा

सामने आये वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्वामी के करीब जाता है। वह सोशल मीडिया के लिए अधिक से अधिक एंगल से वीडियो बनाने की कोशिश करना चाहता है। स्वामी जी 'राजा राम चंद्र भगवान की जय' का जाप करते हैं। उसी को अभिनव भी दोहराने लगता है, जो स्वामी जी को यह बर्ताव अच्छा नहीं लगा। लिहाजा, उन्होंने एक बार कहा 'आप पहले नीचे जाओ'। जब दोबारा अभिनव नहीं माना तो स्वामी जी ने सेवादार से कहा- 'इनको कहो नीचे जाने के लिए' मर्यादा है मेरी।" (आप पहले नीचे जाएं। उसे नीचे जाने के लिए कहें। यह मेरी मर्यादा है)। अब लोग अभिनव अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि स्वामी जी के सामने ओवर एक्टिंग कर रहा था, जिसे स्वामी जी ने सही रास्ता दिखा दिया। रोशन राय नाम के 'एक्स' यूजर ने वीडियो साक्षा किया है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट पढ़ सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article