Bhavnagar News: लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान जमकर पीटा; छिड़ा विवाद

आरोपी फैजल लखानी का पहले भी डकैती और अन्य गंभीर अपराधों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी फैजल लखानी और मृतका काजल बरैया पिछले करीब 7 वर्षों से फुटपाथ पर लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहे थे।

Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर शहर में अपने लिव-इन पार्टनर की नृशंस हत्या करने के आरोपी फैजल लखानी को पुलिस शनिवार को अपराध स्थल के रीक्रिएशन के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से डंडों से पीटा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने अपने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि हत्या की क्रूरता और जनता में पुलिस के घटते विश्वास को देखते हुए ऐसा सख्त संदेश देना जरूरी था।

Gujarat police

भावनगर पुलिस ने हत्या के आरोपी को सरेआम पीटा (File photo)

आरोपी पर डकैती सहित कई गंभीर आरोप

आरोपी फैजल लखानी का पहले भी डकैती और अन्य गंभीर अपराधों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी फैजल लखानी और मृतका काजल बरैया पिछले करीब 7 वर्षों से फुटपाथ पर लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहे थे। फैजल हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आया था। बाहर आने पर उसे पता चला कि काजल के संबंध उसके ही एक परिचित रवि के साथ हो गए हैं। इसी रंजिश और बेवफाई के शक में गुरुवार को फैजल का काजल और रवि से झगड़ा हो गया।

End of Feed