गैंगस्टर कपिल सांगवान के 'दुश्मन' से नफे सिंह राठी की थी गहरी दोस्ती! हत्या मामले में पुलिस का एक्शन

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 04:51 PM IST

Crime News: INLD नेता नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान की सोशल मीडिया पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि सांगवान और राठी के प्रतिद्वंदी गैंगस्टर के बीच गहरी दोस्ती थी। आपको इस मामले का अपडेट बताते हैं।

Nafe Singh Rathi Murder Case: हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कथित तौर पर ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर कपिल सांगवान की उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है, जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। राठी और इनेलो कार्यकर्ता जय किशन की रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों द्वारा उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी करके हत्या कर दी गई थी।

Nafe Singh Rathi Murder Case

गैंगस्टर कपिल सांगवान, INLD नेता नफे सिंह राठी

सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के साथ थी गहरी दोस्ती

लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस हमले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा के विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झज्जर पुलिस ने कहा कि वह सांगवान द्वारा कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि राठी की सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के साथ गहरी दोस्ती थी।

End of Feed