Manmohan Singh Demise: किस्मत और प्रतिभा हो तो मनमोहन सिंह जैसी, देश के तकरीबन हर बड़े पद की बढ़ाई शोभा

Former PM Manmohan Singh Passed Away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। छह बार राज्यसभा सदस्य रहे मनमोहन सिंह ने यूजीसी के अध्यक्ष पद से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की शोभा बढ़ाई है। जिस यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की, वहां उन्हें पढ़ाने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

Former PM Manmohan Singh Passed Away: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 92 साल के सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव वाले मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों का सूत्रपात करने वाले शीर्ष अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दो बार गठबंधन सरकार चलाने वाले कांग्रेस के पहले नेता के तौर पर याद किए जाएंगे।

Late Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फोटो: https://x.com/RahulGandhi)

अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह (अब पाकिस्तान) में 26 सितंबर, 1932 को जन्में मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब में अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की।

End of Feed