PMSBY-PMJJBY के 11 साल कंपलीट, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए वरदान बनीं योजनाएं; PM मोदी ने क्या कहा?

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के शनिवार को 11 वर्ष पूरे हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में इन योजनाओं ने देश के लाखों परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा प्रदान किया है, जो कई परिवारों के लिए संकट के समय उम्मीद की किरण साबित हुई।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) ने शनिवार को अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए। इन योजनाओं की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने की थी। इनका उद्देश्य गरीबों, मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना था। पिछले एक दशक में इन योजनाओं ने देशभर के लाखों परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा दिया है और संकट के समय कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुई हैं।

PM Suraksha Bima Yojana

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 11 साल (फोटो-Istock)

अटल पेंशन योजना के लाभ का जिक्र

अटल पेंशन योजना (APY) के लाभों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने बड़ी संख्या में लोगों को वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद की है। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

End of Feed