क्या है पीएम मोदी का लक्ष्य? अमित शाह ने बताई 140 करोड़ लोगों से जुड़ी ये जरूरी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 06:01 PM IST

PM Modi's Aim: अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य गरीबों समेत 140 करोड़ लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तथा साथ ही उनका लक्ष्य गरीब लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाना है।

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीबों सहित 140 करोड़ लोगों को 'आत्मनिर्भर' बनाना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए समर्पण के साथ काम किया है। शाह यहां ‘पीएम स्वनिधि’ योजना के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों को आसान ऋण दिलाने में मदद करती है।

Amit Shah on PM Modi's Aim

अमित शाह ने पीएम मोदी के लक्ष्य के बारे में बताया।

'मोदी सरकार में गरीबों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा'

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तथा साथ ही उनका लक्ष्य गरीब लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि’ (पीएम-स्वनिधि योजना) के लाभार्थियों को ऋण देने के कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।

End of Feed