देश

पाकिस्तानी फौज, आतंक, PoK..., पीएम मोदी ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा, PM Modi की स्पीच के Top Quotes

PM Modi Speech Top Quotes: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन पाकिस्तान पर जमकर वार किए और उसके ना-पाक कारनामों के बारे में बताया, पीएम मोदी की स्पीच की कुछ खास बातें...

Image

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

PM Narendra Modi's Address to Nation: राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर चुन-चुनकर वार किए, उन्होंने पाक की ना-पाक हरकतों को लेकर उसे कड़ा संदेश भी दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।

पीएम मोदी की स्पीच की खास बातें...

1-आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है…

कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

2-ऑपरेशन ‘सिंदूर’...न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है।

आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था...इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्ट्स उजाड़ दिए।

3-पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी...लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया।

4-ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है…

एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।

5-निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है...

लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है।

6-टैररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।

7-पाकिस्तानी फौज…पाकिस्तान की सरकार…

जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं…

वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।

8-टैरर और टॉक, एक साथ नहीं हो सकते...

टैरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते।

और...पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।

....

9-पाकिस्तान से बात होगी…तो टेरेरिज्म पर होगी…

पाकिस्तान से बात होगी..तो PoK पर होगी…

गौरतलब है कि राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article