शीर्ष सेना कमांडरों के साथ थियेटराइजेशन की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, जानें क्यों है खास

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Mar 30, 2023, 02:42 PM IST

फौज में थियेटराइजेशन को लेकर पहले से कवायद चलती रही है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया से फौज की मोबलिटी और बेहतर होती है।

सेना के कमांडरों का संयुक्त सम्मेलन गुरुवार से भोपाल में शुरू हो रहा है, इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलने वाले हैं। ये सम्मेलन 30 मार्च से 1 अप्रैल तक भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित किया जा रहा है।संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि शामिल होंगे। सेना प्रमुखों के अलावा, तीनों सेवाओं के कमांड प्रमुख भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे, तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में कुछ बदलावों की समीक्षा करने वाले हैं। भोपाल में रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ नए प्लेटफॉर्म्स को भी आयोजन स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

narendra modi

नरेंद्र मोदी

भोपाल में तीन दिन का सम्मेलन

तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी से सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और भारत के सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों को संबोधित करने और बातचीत करने की उम्मीद है। सम्मेलन को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी संबोधित करेंगे जबकि दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ तीनों रक्षा सेवाओं की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रधान मंत्री इस सम्मेलन के आखिरी दिन यानि 1 अप्रैल को संयुक्त कमांडरों को संबोधित कर सकते हैं।

End of Feed