पीएम मोदी 3 देशों के दौरे पर, 40 से अधिक कार्यक्रम में होंगे शरीक, 24 वर्ल्ड लीडर्स से करेंगे बात, बढ़ेगी दुनिया में भारत की धमक!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 19, 2023, 09:31 AM IST

PM Modi foreign visit : दुनिया में भारत की धमक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की 6 दिवसीय यात्रा जा रहे हैं। 40 से अधिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। दुनिया के 24 से अधिक नेताओं से बातचीत करेंगे।

PM Modi foreign visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7, क्वाड समेत कुछ प्रमुख शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आज जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की 6 दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। दुनिया में भारत की धमक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर जा रहे हैं। 19 से 24 मई तक 6 दिवसीय यात्रा के दौरान जापान, पापुआ न्यूगिनी, ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। 40 से अधिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। दुनिया के 24 से अधिक नेताओं से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी 19 मई-21 मई तक जापान के हिरोशिमा में रहेंगे। G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 22 मई को पापुआ न्यू गिनी में जाएंगे। 23 मई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहेंगे। भारतवंशियों को संबोधित करेंगे। 24 मई को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे। यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी प्रेसीडेंसी के तहत #G7Summit में भाग लेने के लिए हिरोशिमा, जापान के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए हाल की भारत यात्रा के बाद प्रधानमंत्री किशिदा से फिर से मिलना खुशी की बात होगी।

जापान के प्रधानमंत्री न्यौते पर जा रहे हैं पीएम मोदी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 19 मई की सुबह अपनी यात्रा के पहले चरण के लिए जापान के शहर हिरोशिमा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वह दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर वहां जा रहे हैं। जापान, जी-7 समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और भारत को इसमें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

End of Feed