कल इन दो राज्यों में आ रहे हैं पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, जान लें पूरा कार्यक्रम

Western Dedicated Freight Corridor WDFC: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वडोदरा में पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (WDFC) की ₹20,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Gujarat Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ’ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

कल इन दो राज्यों में आ रहे हैं पीएम मोदी, क्या है पूरा कार्यक्रम, जान लें

कल इन दो राज्यों में आ रहे हैं पीएम मोदी, क्या है पूरा कार्यक्रम, जान लें

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के 326 किलोमीटर लंबे तीन महत्वपूर्ण खंड शामिल हैं। इनमें साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) खंड शामिल हैं।

End of Feed