'हमने 50,000 रेल कोच बनाए, कांग्रेस सरकार 50,000 शौचालय भी नहीं बना सकी': वडोदरा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Modi Congress Attack Railway Coaches: गुजरात के वडोदरा में ₹35,000 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

PM Modi Vadodara Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में पिछली कांग्रेस नीत सरकार पर ’’विकास कार्यों की धीमी गति’’ को लेकर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि ’’नाराज फूफा’’ अब समर्पित माल ढुलाई गलियारे के ट्रक चालकों पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाएंगे। मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत ने 2014 के बाद 50,000 आधुनिक रेल कोच बनाए। पिछली (कांग्रेस) सरकार 10 साल में 50,000 शौचालय भी नहीं बना सकी।'

'हमने 50,000 रेल कोच बनाए, कांग्रेस सरकार 50,000 शौचालय भी नहीं बना सकी': वडोदरा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

'हमने 50,000 रेल कोच बनाए, कांग्रेस सरकार 50,000 शौचालय भी नहीं बना सकी': वडोदरा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

मोदी ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (पश्चिम) के तीन प्रमुख खंडों का उद्घाटन किया। यह गलियारा नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को उत्तर प्रदेश के दादरी से जोड़ता है। इन खंडों के उद्घाटन के साथ ही यह परियोजना पूरी हो गई।

End of Feed