Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो प्रसारण, 'मन की बात' आज रविवार (25 अगस्त, 2024) को प्रसारित हुआ। पीएम मोदी 113वीं बार देशवासियों से 'मन की बात' की। मन की बात (Mann Ki Baat) प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जहां वह भारत के नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से लेकर बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के विचारों को सुनते हैं। नीचे पढ़िए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा।
पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया जिक्र
'हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा' इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा - School, College, University में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, लोगों ने अपने Desktop, Mobile और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' है।
तिनसुकिया जिले के छोटे से गांव बारेकुरी के बारे में क्या बोले?
असम में तिनसुकिया जिले के छोटे से गांव बारेकुरी में, मोरान समुदाय के लोग रहते हैं और इसी गांव में रहते हैं 'हूलॉक गिबन', जिन्हें यहां 'होलो बंदर' कहा जाता है। हूलॉक गिबन्स ने इस गांव में ही अपना बसेरा बना लिया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस गांव के लोगों का हूलॉक गिबन के साथ बहुत गहरा संबंध है। गांव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं। इसलिए उन्होंने वो सारे काम किए, जिससे गिबन्स के साथ उनके रिश्ते और मजबूत हों।
अरुणाचल प्रदेश के युवा साथी के पशु प्रेम की कहानी बताई
पशुओं के प्रति प्रेम में हमारे अरुणाचल प्रदेश के युवा साथी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अरुणाचल में हमारे कुछ युवा-साथियों ने 3-D printing technology का उपयोग करना शुरू किया है - जानते हैं क्यों? क्योंकि वो, वन्य जीवों को सींगों और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं। नाबम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में ये टीम जानवरों के अलग-अलग हिस्सों की 3-D printing करती है।
झाबुआ के पार्क में कचरे से अद्भुत Art Works किया तैयार
मध्य-प्रदेश के झाबुआ में कुछ ऐसा शानदार हो रहा है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। वहां पर हमारे सफाई-कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है। इन भाई-बहनों ने हमें 'Waste to Wealth' का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत Art Works तैयार किया है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को लेकर क्या बोले मोदी?
'मन की बात' के 113वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '23 अगस्त को देश ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया, जिसमें चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया गया। पिछले साल इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी।'
प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त समारोह का किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना Political background वाले एक लाख युवाओं को Political system से जोड़ने का आह्वाहन किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।
मन की बात सुन रहे हैं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुनते हुए।
यूपी के डिप्टी सीएम सुन रहे मन की बात
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' सुनते हुए।
पिछली बार इन विषयों पर की थी बात
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात की थी। 112वें संस्करण में पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी।
