ambedkar nagar up bribe viral video: उत्तर प्रदेश से रिश्वत का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, उसके बाद इस मामले में कुछ नाटकीयता भी सामने आई, पर फिलहाल घूसखोर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, बताते हैं कि इस दौरान उस दौरान काफी पटका- पटकी भी हुई।
घूस लेने की शिकायत पर अयोध्या से आई एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस लेते लेखपाल को गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई को सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस टीम ने अंजाम दिया
आप भी ये वीडियो देख लें-
एक स्थानीय निवासी संदीप कुमार यादव ने एसडीएम से शिकायत की थी कि गांव में बैनामे की जमीन पर कुछ लोग निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं वहीं लेखपाल भी घूस मांग रहा है इसपर एंटी करप्शन टीम का सिपाही सादे कपड़ों में संदीप का भाई बनकर वहां पहुंचा लेखपाल को संदीप ने जैसे ही पैसा दिया तभी सिपाही ने लेखपाल को दबोच लिया।
