World Heritage Committee: वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर देगा भारत, पीएम मोदी ने किया ऐलान

World Heritage Committee: भारत पहली बार 21 जुलाई से 31 जुलाई तक यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी के 46वें सत्र की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में विश्व धरोहर समिति की बैठक सफलता की नयी कहानियां लिखेगी।

World Heritage Committee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी के 46वें सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले भी उपस्थिति हुईं। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी के 46वें सत्र में पीएम मोदी ने कहा, जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी विकसित हो रही है, धरोहर क्षेत्र में अनुसंधान और पर्यटन की गुंजाइश बढ़ रही है। उन्होंने कहा, भारत में विश्व धरोहर समिति की बैठक सफलता की नयी कहानियां लिखेगी।

PM Narendra Modi

बता दें, भारत पहली बार 21 जुलाई से 31 जुलाई तक यूनेस्को के इस प्रमुख कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी को देखा, जिसमें देश में वापस लायी गयी कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा है कि अब तक 350 से अधिक कलाकृतियां देश में वापस लाई जा चुकी हैं। प्रदर्शनी के दौरान साड़ी पहने यूनेस्को की महानिदेशक भी मोदी के साथ मौजूद रहीं।

End of Feed