PM मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात, G-20 समेत इन मुद्दों पर हुई बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 28, 2023, 07:55 PM IST

पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों में रूस के लगातार समर्थन के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

सोमवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर इस बारे में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दोनों ने जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात की।

modi putin

पीएम मोदी ने की पुतिन से बात

जी-20 पर बात

End of Feed