विश्वसनीयता में फिर मोदी नंबर-1: 76% की बने पसंद, बाइडन-ट्रूडो और सुनक टॉप-5 में भी नहीं- Morning Consult सर्वे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 15, 2023, 08:23 PM IST

Morning Consult's Global Leader Approval Rating Tracker: ग्लोबल डिसीजन इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की ये अप्रूवल रेटिंग्स छह से 12 सितंबर, 2023 के बीच जुटाए गए डेटा के आधार पर तैयार की गईं। सर्वे में हर देश के उन वयस्कों से राय ली गई, जो हफ्ते के सातों दिन औसतन ट्रैवल करते हैं। हालांकि, प्रत्येक मुल्क का सैंपल साइज अलग-अलग है।

Morning Consult's Global Leader Approval Rating Tracker: दुनिया भर के टॉप नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा फिलहाल बरकरार है। वह फिर से विश्व के सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। यह बात मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के जरिए सामने आई है।

narendra modi

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

मॉर्निंग कंसल्ट की ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के मुताबिक, मोदी को 76 फीसदी जनता ने पसंद किया है, जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नकारा। वैसे, 18 फीसदी लोगों की ओर से खारिज किए जाने के बाद भी वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

End of Feed