कैसी रही पीएम मोदी की दो दिवसीय अमेरिका यात्रा? स्वदेश के लिए हुए रवाना; जानें खास बातें

Modi-Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के समापन के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। भारत-अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने का ऐलान किया है। भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान मिलेंगे। वहीं अमेरिका ने 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को प्रत्यपर्ण के तहत भारत भेजने को मंजूरी दी। आपको मोदी के इस दौरे की खास बातें बताते हैं।

PM Modi emplanes for Delhi: एक बार फिर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की गहरी दोस्ती की तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी। पीएम मोदी की दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी हो चुकी है और वो भारत वापस लौट रहे हैं। इस यात्रा में कई दमदार तस्वीरें देखने को मिलीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच साल बाद मुलाकात करते हुए कहा, 'हमने आपको बहुत मिस किया, हमने आपको बहुत मिस किया।" व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया गया, तो पीएम मोदी ने ट्रंप को गले लगाया और कहा, 'आपसे फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा।'

PM Modi emplanes for Delhi from US

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा खत्म, स्वदेश रवाना।

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पूरी, स्वदेश रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12-13 फरवरी को अपनी अमेरिका यात्रा समाप्त करने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।

End of Feed