सिंदूर से लेकर सिंधु तक....सेना ने '22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला'; लोकसभा में PM मोदी ने दिए राहुल गांधी के जवाब

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जवाब देते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक के बाद मैंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद को करारा जवाब देना होगा। हमने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी और हमें गर्व ​है, 6 और 7 की रात को आतंकियों को वो सजा दी कि आज भी आतंक के उन आकाओं की नींद उड़ी हुई है।

लोकसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किया। उनके सवालों के जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यह हमारा संकल्प है कि हम आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। सजा उनके आकाओं को भी मिलेगी... और ऐसी सजा मिलेगी जो कल्पना से भी बड़ी होगी। हमारी सेना ने सिंदूर से लेकर सिंधु तक सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गई और हमारी सेना ने ऐसा करारा जवाब दिया कि आतंक के आकाओं की नींदे उड़ गई। 6 और 7 मई की वो रात जब हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिट्टी में मिला दिया।

PM Narendra Modi in Parliament Monsoon Session.

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी चर्चा का जवाब देते हुए (फोटो-@BJP4India)

पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल को मैं विदेश में था। वहां से लौटने के तुरंत बाद मैंने एक बैठक बुलाई। उस बैठक में मैंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद को करारा जवाब देना होगा, और यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गई। हमें गर्व है, आतंकियों को वो सजा दी कि आज भी आतंक के उन आकाओं की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और इतिहास की बातें कीं, लेकिन यह नहीं बताया कि पहलगाम में हमला आखिर कैसे हुआ?

End of Feed