ईरान युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका, पीएम मोदी ने लोकसभा में गैस, तेल संकट पर दिया बड़ा बयान

Modi on LPG Crisis: पीएम मोदी ने कहा कि जब ऐसे संकट आते हैं तो कुछ तत्व इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। कानून व्यवस्था को संभालने वाली टीम्स को अलर्ट पर रखा गया है।

PM Modi on Iran War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन सरकार स्थिति से निपटने के लिए सजग और तत्पर है। हालांकि, मोदी ने सदन में एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने ईरान युद्ध से देश पर पड़ रहे प्रभाव का जिक्र किया और कहा कि ये समय एकजुट रहने का है।

पीएम मोदी ने लोकसभा में गैस, तेल संकट पर दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी ने लोकसभा में गैस, तेल संकट पर दिया बड़ा बयान

लोकसभा में पहुंचे मोदी ने कहा कि वह पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत के लिए आई चुनौती पर बोलने के लिए यहां उपस्थित हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है। एकजुट रहना होगा। कोरोना के समय भी एकजुटा से सामना किया था।'

End of Feed