Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात का 99वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा, आम तौर पर हम सुनते हैं कि 99वें का फेर बहुत कठित होता है। क्रिकेट में तो नर्वस नाइंटीन को बहुत ही मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन, जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां की प्रेरणा ही कुछ और होती है।
पीएम मोदी ने मन की बात में देश को किया संबोधित (क्रेडिट- @mannkibaat)
प्रधानमंत्री ने कहा मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों के मन में बहुत उत्साह है। मैं भी आपके विचारों को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार है। आपके सुझाव और विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें एपिसोड को और यादगार बनाएंगे।
ऑर्गन डोनेशन के लिए बढ़ रही जागरूकता
पीएम ने कहा, आज देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। साल 2013 में हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के पांच हजार से भी कम केस थे, लेकिन 2022 में ये संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। ऑर्गन डोनेशन करने वाले वयक्तियों ने उनके परिवार ने वाकई बहुत पुण्य का काम किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा, आधुनिक Medical Science के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। कहते हैं, जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। हमारे देश में परमार्थ को इतना ऊपर रखा गया है कि दूसरों के सुख के लिए लोग, अपना सर्वस्व दान देने में भी संकोच नहीं करते। इसलिए तो हमें बचपन से शिवि और दधीचि जैसे देह-दानियों की गाथाएं सुनाई जाती हैं।ऑर्गन डोनेशन करने वालों के लिए इंतजार करना मुश्किल
पीएम मोदी ने कहा, organ donation के लिए सबसे बड़ा जज्बा यही होता है कि जाते-जाते भी किसी का भला हो जाए, किसी का जीवन बच जाए। जो लोग ऑर्गन डोनेशन का इंतजार करते हैं, वो जानते हैं कि इंतजार का एक-एक पल गुजारना कितना मुश्किल होता है। और ऐसे में जब कोई अंगदान या देहदान करने वाला मिल जाता है, तो उसमें, ईश्वर का स्वरूप ही नजर आता है। उन्होंने कहा, हमारे देश में आज बड़ी संख्या में ऐसे जरूरतमंद हैं, जो स्वस्थ जीवन की आशा में किसी organ donate करने वाले का इंतज़ार कर रहे हैं। मेरा देशवासियों से आग्रह है कि ऑर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। आपका एक फैसला, कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, जिंदगी बना सकता है।'मन की बात' की कुछ खास बातें
- जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां की प्रेरणा ही कुछ और होती है।
- देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
- ऑर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं।
- भारत के सामर्थ्य में नारी शक्ति की भूमिका।
- नारीशक्ति की ऊर्जा विकसित भारत की प्राणवायु।
- भारत सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा।
- भारत के लोगों का सदियों से सूर्य से विशेष रूप से नाता
- कोरोना बढ़ रहा है, इसलिये एहतियात बरतने की जरूरत।
