'ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है...' ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी ने सेना के पराक्रम को किया सैल्यूट

PM Narendra Modi's Address to Nation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को , खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है।

PM Narendra Modi's Address to Nation: राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को , खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता को उनके साहस को उनके पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को आज समर्पित करता हूं।

PM Modi

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की तीनों सेनाएं, हमारी एयरफोर्स, हमारी आर्मी, और हमारी नेवी, हमारी बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स- BSF, भारत के अर्धसैनिक बल, लगातार अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद, अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।

End of Feed