देश

आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, जवाब में हमने 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा: PM मोदी

PM Narendra Modi's Address to Nation: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

Image

हमने 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा: PM मोदी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

PM Narendra Modi's Address to Nation: राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस आतंकी घटना से पूरा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दे दी है और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, जवाब में हमने 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा दिया।

इस दौरान राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज बुद्ध पूर्णिमा है, भगवान बुद्ध ने हमें शांति का मार्ग दिखाया। 'शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है'। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार जिस तरह से आतंकवाद को पनपने में मदद कर रही है, उससे एक दिन पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। अगर पाकिस्तान बचना चाहता है तो उसे आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवादियों के प्रभाव में रहने वाली सरकार और आतंकवादियों के आकाओं के बीच कोई अंतर नहीं करेंगे।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान मदद मांगने के लिए दुनिया भर में गया। बुरी तरह से पराजित होने के बाद, पाकिस्तानी सेना ने 10 मई को हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं एक बार फिर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करना चाहता हूं। मैं हर भारतीय की एकजुट रहने की शपथ को भी नमन करता हूं। भारत माता की जय।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article