PM Narendra Modi's Address to Nation: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी बोले- 'हमने Pak के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है...'
PM Narendra Modi's Address to Nation Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश के नाम पहला संबोधन दिया, पीएम ने कहा कि 'बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं।'
PM Narendra Modi's Address to Nation: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी बोले- 'हमने Pak के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है...'
PM मोदी का कड़ा संदेश- 'हमने सैन्य कार्रवाई स्थगित किया है...'
पाकिस्तान में बनाए गए आतंकी ठिकानों को खंडहर बनाया गया पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया कि उसकी ओर से किसी तरह की आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रास्ता अपनाता है
पीएम मोदी बोले- मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की
पीएम मोदी बोले- मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की, ये युद्ध का युग नहीं, लेकिन आतंकवाद का युग भी नहीं, न्यू एज वारफेयर में अपनी श्रेष्टता सिद्ध की मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध की, दुनिया देख रही है 21वीं सदी में मेड इन इंडिया हथियारों का समय आ गया है, हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।
'पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, PoK पर ही होगी'
पीएम बोले- पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्क्चर का खात्मा करना होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है, भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारी नीति स्पष्ट है पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, PoK पर ही होगी।
पीएम मोदी बोले-टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता
पीएम मोदी बोले- टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी, पीओके पर ही बात होगी, हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे, हमारी सेना अलर्ट पर है
'हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे'
पीएम मोदी बोले- हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है, आगे हम पाकिस्तान के वादे को कसौटी पर कसेंगे, हमारी सेना अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारत की नीति है।
'भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा'
सेना ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन को सैल्यूट करता हूं। उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज देश की हर माता, हर बहन और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई दी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश भी थी।
'छुट्टियां मानाने गए लोगों का धर्म पूछ कर उनके बच्चों के सामने बेहरहमी से मार डाला'
पीएम मोदी बोले- हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा
मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को , खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं.
हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया. मैं उनकी वीरता को उनके साहस को उनके पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को आज समर्पित करता हूं
'कैसे सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब दिया'
'8 और 9 मई को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए गए'
नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था
DGMO की प्रेस कांफ्रेंस में बताई गईं 'ऑपरेशन सिंदूर' की अहम जानकारियां
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए 100 आतंकी
पहलगाम आतंकवादी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। इसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पांच जगहों और पाकिस्तान के पंजाब में चार जगहों पर आतंकी ढांचों एवं ठिकानों को निशाना बनाकर हमला हुआ। इन हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।
