PM Modi 76th Birthday: देशभर में जश्न का मेगा प्लान, BJP ने लिया 'सेवा का संकल्प', 88 लाख दीये होंगे जगमग; दिग्गज यू कहेंगे हैप्पी बर्थडे मोदी

PM Narendra Modi 76th Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली निकलेगी। देशभर में स्वच्छता अभियान और सेवा कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। अहमदाबाद में भी विशेष आयोजन होंगे।

PM Modi 76th Birthday : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 77 वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। उनके 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही पार्टी 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक राज्यव्यापी ’सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और उनके दीर्घायु होने की कामना की जाएगी।

PM Narendra Modi Birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मनाएंगे 76वां जन्मदिन (फोटो-AI)

अमित शाह और मुख्यमंत्री पटेल शाम साढ़े पांच बजे अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे कांकरिया झील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 1.25 लाख दीये जलाए जाएंगे। अहमदाबाद नगर निगम ने बताया कि शाह, पटेल और महापौर हितेश बारोट जगन्नाथ मंदिर में 1,000 सफाईकर्मियों के साथ शाम की आरती में भी शामिल होंगे। अटल ब्रिज पर अलग से 76,000 दीये जलाए जाएंगे, जबकि ’आशीर्वाद नो दिवडो’ कार्यक्रम के तहत सभी 48 वार्डों में 4.80 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

End of Feed