'ट्रंप और आसिम मुनीर का लंच भारत के लिए तिहरा झटका, पीएम बताएं कि ट्रंप से क्या बात हुई', कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में ट्रंप के उन दावों का खंडन करना चाहिए, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए व्यापार को एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने का दावा किया है।

Congress Demands All Party Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद तुरंत एक सर्वदलीय बैठक की बुलानी चाहिए, ताकि नेताओं को बताया जा सके कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत में क्या कहा है और राष्ट्र को विश्वास में लिया जाए। कांग्रेस ने उन रिपोर्ट्स को भी बहुत बड़ा झटका बताया, जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को इस पर भारत की नाराजगी के बारे में बताना चाहिए था।

Jairam ramesh

जयराम रमेश ने सरकार को घेरा

पहलगाम समीक्षा समिति की दोबारा मांग उठाई

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से कारगिल समीक्षा समिति की तर्ज पर पहलगाम समीक्षा समिति की दोबारा मांग उठाई। इसका गठन कारगिल युद्ध के तीन दिन बाद किया गया था और जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर के पिता के सुब्रह्मण्यम ने की थी। पीटीआई से बात करते हुए रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में ट्रंप के उन दावों का खंडन करना चाहिए, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के लिए व्यापार को एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने का दावा किया है।

End of Feed