Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में PM मोदी का योग संदेश, बोले-आज किसी न किसी तनाव से गुजर रहा हर एक देश

विशाखापत्तनम में योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में योग दिवस की इस यात्रा को जब वह देखते हैं तो यह उन्हें कई चीजों की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जब 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो इसका आयोजन करने लिए बहुत कम समय बचा था फिर भी दुनिया के 175 देश हमारे साथ खड़े हो गए।

PM Modi speech on Yoga Day : दुनिया भर में 11 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लाखों की संख्या में लोग योग कार्यक्रम में शामिल हुए और योगासन किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने योग के बढ़ते दायरे और इसके महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया का हर देश किसी न किसी तनाव से गुजर रहा है। कई क्षेत्रों में अशांति एवं अस्थिरता है, ऐसे में योग हमें शांति की ओर ले जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साक्ष्यों ये यह भी साबित हुआ है कि कई बीमारियों के उपचार में योग बहुत ही कारगर है।

PM Modi

विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी

विशाखापत्तनम में योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में योग दिवस की इस यात्रा को जब वह देखते हैं तो यह उन्हें कई चीजों की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जब 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो इसका आयोजन करने लिए बहुत कम समय बचा था फिर भी दुनिया के 175 देश हमारे साथ खड़े हो गए। आज की दुनिया में इस तरह की एकता और समर्थन सामान्य बात नहीं है।

End of Feed