असम के मोरान में उतरा PM मोदी का C-130J प्लेन, प्रधानमंत्री ने देखी IAF की बेजोड़ ताकत, चीन को कड़ा संदेश

वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, एएन-32 विमानों ने अपनी ताकत दिखाई। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ELF की इस ताकत को देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

PM Modi assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। भारतीय वायुसेना का विमान सी-130 जे प्रधानमंत्री को लेकर मोरान में बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। यह पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है इसे राजमार्ग के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री ने एयर फोर्स की ताकत का एयर डिस्प्ले देखा। वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, एएन-32 विमानों और हेलिकॉप्टरों ने अपनी ताकत दिखाई। इस मौके पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ELF पर वायु सेना की ताकत को देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां बड़ी संख्या में उपस्थित थे। चीन के सीमा के समीप वायु सेना ने अपना शौर्य एवं पराक्रम दिखाकर चीन को कड़ा संदेश दिया है।

pm iaf

असम के मोरान में वायु सेना की ताकत देखते पीएम मोदी।

4.2 किलोमीटर लंबे सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री का सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे। इसके बाद वह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का सी-130 विमान उन्हें लेकर मोरान स्थित ईएलएफ लैंड किया। पीएम ने यहां 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबे सुविधा का उद्घाटन किया। पीएम ने यहां लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखा। इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से ही अपने दौरे के दूसरे चरण के लिए गुवाहाटी रवाना हो गए।

End of Feed