'सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन', बोले-नितिन नवीन, गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

नितिन नवीन ने कहा, गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ लोगों को मुफ्त आवास देने तक, प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।

Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में नवीन ने कहा, पीएम मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। आज हम लोग सेवा संकल्प अभियान के विषय में चर्चा करने के लिए आपके सामने उपस्थित हुए हैं। 7 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने वाले हैं। पिछले 25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा को जारी रखा है। पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज वो देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जब पीएम सत्ता को संभाला उस वक्त निराशा का माहौल था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा और यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने चलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के इस पूरे कार्यकाल को हम इस रूप में देख सकते हैं कि पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे, उनको हमेशा उन्होंने संकल्प बनाया और उनको सिद्धि तक पहुंचाने में वो सफल रहे।

Nitin Nabin

बीजेपी चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर....

नितिन नवीन ने कहा, गरीबों तक राशन पहुंचाने से लेकर कोविड के दौरान मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ लोगों को मुफ्त आवास देने तक, प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने अपना जीवन आम लोगों के बीच रहकर जिया है। जब उन्होंने नेतृत्व की बागडोर संभाली, उस समय देश में पॉलिसी पैरालिसिस था और अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव (Fragile Five) में गिनी जाती थी। लेकिन आज भारत एक उभरती हुई वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

End of Feed