Kolhapur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर 17 सितंबर को कोल्हापुर के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर जन्मी 42 बच्चियों को सोने की अंगूठियां दी गईं। संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने सीपीआर अस्पताल में जन्मी 8 बच्चियों को अंगूठियां सौंपीं। कोल्हापुर जिले में जन्मी एक बच्ची को दो चंदन के पेड़ दिए जाएंगे।
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौेके पर जन्मी बच्चियों को दी सोने की अंगूठी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत
सांस्कृतिक मंत्री शेलार ने दीं सोने की अंगूठियां
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कोल्हापुर में एक अनूठी पहल शुरू की गई। सांसद धनंजय महादिक की पहल पर, सीपीआर अस्पताल में 24 घंटे के भीतर जन्मी 8 बच्चियों को राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने सोने की अंगूठियां दी हैं। इसके अलावा, जिले के सरकारी अस्पतालों में जन्मी लगभग 42 बच्चियों को भी अंगूठियां दी गई हैं। इस बीच, सांसद धनंजय महादिक ने घोषणा की है कि वह अगले कुछ दिनों में जिले में जन्मी एक बच्ची के परिवार को दो चंदन के पेड़ उपहार में देंगे।
सीपीआर सरकारी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। 'बेटी के जन्म का स्वागत' के तहत भाजपा सांसद धनंजय महाडिक ने सीपीआर सरकारी अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें नवजात बच्चियों को सोने की अंगूठी भेंट की गई। जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में 16 सितंबर की रात 12 बजे से 17 सितंबर की रात 12 बजे तक गरीब परिवारों में जन्मी हर बच्ची को यह उपहार दिया गया। कुल 42 बच्चियों को सोने की अंगूठियां दी गईं, जिनमें से 8 बच्चियां सीपीआर अस्पताल में जन्मी थीं और बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से थीं। इनमें दो जुड़वां बच्चियां भी थीं।
बेटियों के परिवार को मिलेंगे 2 चंदन के पौधे-सासंद महाडिक
इस मौके पर BJP सांसद महाडिक ने यह भी घोषणा की कि आने वाले पूरे साल जिन परिवारों में बेटियों का जन्म होगा, उन्हें दो चंदन के पौधे भेंट किए जाएंगे। इन पौधों को कानूनी प्रमाणपत्र के साथ दिया जाएगा और बड़े होने पर इनसे होने वाली आय लगभग 50 लाख रुपये तक होगी, जो उन बच्चियों की पढ़ाई और शादी में काम आएगी।
