PM Modi Ukraine visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कीव यात्रा से कुछ दिन पहले भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में योगदान ने को इच्छुक है।मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी 45 साल बाद पोलैंड और 30 साल बाद यूक्रेन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष पर भी चर्चा होगी। लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के साथ संबंध हैं। मोदी यूक्रेन की यात्रा से पहले पोलैंड जाएंगे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा
23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता होगी
इस यात्रा के दौरान, विशेष रूप से, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता होगी। यह भी उम्मीद है कि यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
