Women Reservation Amendment Bill: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर 16 अप्रैल को लोक सभा में बोलेंगे पीएम मोदी

Women Reservation Amendment Bill : मोदी सरकार 16-18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेगी, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

Women Reservation Amendment Bill: केंद्र की मोदी सरकार 16-18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेगी, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण संशोधन बिल पर 16 अप्रैल को लोक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Women Reservation) बोलेंगे।

PM Modi on Women Reservation

16 अप्रैल को लोक सभा में बोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम और महिला आरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। गृह मंत्री अमित शाह महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर चर्चा का जवाब देंगे। लोक सभा में सोलह और सत्रह अप्रैल को चर्चा होगी और 17 अप्रेल को लोकसभा में वोटिंग होगी।

End of Feed