आज 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में शामिल होंगे PM मोदी, 3000 युवा नेताओं से करेंगे बात

National Youth Day: पीएम मोदी रविवार को भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी देश भर के 3000 युवा नेताओं से जुड़ेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।

Developed India Young Leaders Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में भाग लेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस दौरान पीएम मोदी देश भर के 3000 युवा नेताओं से जुड़ेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की युवा शक्ति को श्रद्धांजलि है और यह एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। 12 जनवरी, एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर मैं पूरा दिन अपने युवा मित्रों के साथ 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' 2025 में बिताऊंगा। भारत के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

PM Modi

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' में शामिल होंगे PM मोदी

पीएम मोदी कई विषयों पर युवाओंं से करेंगे बात

'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' का उद्देश्य पारंपरिक तरीके से राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है। यह प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के आह्वान के अनुरूप है जिसमें एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इसके अनुरूप, इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर, प्रधानमंत्री देश के भावी नेताओं को प्रेरित, प्रोत्साहित और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई कई गतिविधियों में भाग लेंगे।

End of Feed