PM Modi Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि कि बुधवार (5 फरवरी 2025) को महाकुंभ स्नान के लिए जाएंगे। पीएम मोदी बुधवार सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे, जिसके बाद वो संगम में स्नान करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम पहले से तय था। महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा।
5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे पीएम मोदी
ये भी पढ़ें- Video-महाकुंभ में व्यवस्था से गदगद हुए संत-संन्यासी, अमृत स्नान के बाद विदेशी मेहमानों ने भी खूब सराहा
पीएमओ ने दी जानकारी
पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है।पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया है कि इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
महाकुंभ में कितने लोग पहुंचे
बता दें कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक 54 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। यूपी सरकार के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए इस महाकुंभ के बाद से अब तक 37.50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
