PM मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट, स्टॉपेज और समय

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने आज 3 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी से चलेंगी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों की टाइमिंग, स्टॉपेज और रूट के बारे में...

PM Modi Flag Off 3 Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नयी वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है।

PM Modi Will Flag Off 3 New Vande Bharat Trains

पीएम मोदी आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी ये वंदे भारत ट्रेन

नागरकोइल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुरू में चेन्नई सेंट्रल से रवाना किया जाएगा, लेकिन यह नियमित रूप से चेन्नई एग्मोर से चलेगी। यह बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन अरुलमिगु मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै और कुमारी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी की यात्रा करने में सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी। वापसी की ट्रेन (संख्या 20628) नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

End of Feed