देश

PM मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए रूट, स्टॉपेज और समय

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने आज 3 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी से चलेंगी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों की टाइमिंग, स्टॉपेज और रूट के बारे में...

Image

पीएम मोदी आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

PM Modi Flag Off 3 Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नयी वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है।

बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी ये वंदे भारत ट्रेन

नागरकोइल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुरू में चेन्नई सेंट्रल से रवाना किया जाएगा, लेकिन यह नियमित रूप से चेन्नई एग्मोर से चलेगी। यह बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन अरुलमिगु मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै और कुमारी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी की यात्रा करने में सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी। वापसी की ट्रेन (संख्या 20628) नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन 22490 सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रात 10:00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।

मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत ट्रेन

वहीं मदुरै और बेंगलुरु कैंटोनमेंट के बीच वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन तमिलनाडु के मदुरै को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। ट्रेन संख्या 20671 सुबह 5:15 बजे मदुरै से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। ये ट्रेन डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सेलम और कृष्णराजपुरम पर रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article