PM मोदी का यूपी-ओडिशा दौरा: वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर डिस्पले में होंगे शामिल, भुवनेश्वर में RBI के दो संस्थानों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को यूपी और ओडिशा का दौरा करेंगे, जहां वे वाराणसी में गारमेंट यूनिट का उद्घाटन करने के साथ भुवनेश्वर में आरबीआई के नए डेटा सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी में नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे और भारतीय वायुसेना के एयर डिस्प्ले में शामिल होंगे। इसके बाद वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे, जहां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

pm modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- PTI)

प्रधानमंत्री का यह दौरा औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, रक्षा क्षेत्र की क्षमता और देश के डिजिटल वित्तीय ढांचे को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed