देश

PM मोदी ने सूरत को दी 18,800 करोड़ की सौगात, बोले- जनता का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत; कांग्रेस फैला रही अराजकता

संबोधन में प्रधानमंत्री ने सूरत को न केवल एक शहर बल्कि एक जीवंत भावना और ऊर्जा का प्रतीक करार दिया। पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरत के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि हजारों परिवारों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले पोस्टर बनाकर इस अभियान में भागीदारी की है।

Image

सूरत में पीएम मोदी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात।

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Narendra Modi)ने आज को गुजरात के सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया।अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने दिवंगत कनुभाई मावाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की।पीएम ने कहा कि कनुभाई मावाणी ऐसे सहयोगी थे जिन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक लगातार कार्य किया और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

सूरत को बताया जीवंत भावना और ऊर्जा का प्रतीक

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सूरत को न केवल एक शहर बल्कि एक जीवंत भावना और ऊर्जा का प्रतीक करार दिया। पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरत के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि हजारों परिवारों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले पोस्टर बनाकर इस अभियान में भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि जब कोई परिवार पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं पहल करता है तो यह प्रकृति के प्रति उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

गुजरात की जनता पिछले ढाई दशक से लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रही- पीएम

स्थानीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता पिछले ढाई दशक से लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रही है और हालिया चुनावों में पार्टी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि सूरत-अहमदाबाद निगम चुनाव उनकी राजनीतिक यात्रा की पहली बड़ी जीत थी और जनता का यह विश्वास भाजपा के सेवा भाव का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव, जिला और शहर समान रूप से विकसित होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने और "विकसित गुजरात, विकसित भारत" के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सूरत की स्वच्छता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो शहर कभी प्लेग जैसी महामारी के लिए जाना जाता था, वही आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।

वैश्विक चुनौतियों पर भी बोले पीएम मोदी

    इस दौरान उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक साबित हो रहा है। कोरोना महामारी, विभिन्न युद्धों, ऊर्जा संकट और वैश्विक सप्लाई चेन में व्यवधानों से दुनिया त्राहिमाम कर रही है। बावजूद इसके 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से देश हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है।

    ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात की भूमिका की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य ने रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गुजरात की उपलब्धियां भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें

    सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

    सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

    3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

    3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

    आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

    आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

    पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

    पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

    चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

    चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा