दिल्ली में पीएम मोदी संग NDA सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा का प्रस्ताव पारित

बैठक में एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 साल पूरे होने और आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाने सहित आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी...

NDA CM And Deputy-CM Meet in Delhi: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में सशस्त्र बलों के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और एनडीए शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम शामिल हो रहे हैं।

NDA meeting

दिल्ली में पीएम मोदी संग NDA सीएम-केंद्रीय मंत्रियों की बैठक

प्रस्ताव में मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने सशस्त्र बलों का हमेशा समर्थन किया है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस बैठक में लगभग 19 मुख्यमंत्री और कई उपमुख्यमंत्री मौजूद थे।

End of Feed