कर्नाटक के मैसूरु में प्रोजेक्ट टाइगर पर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 11:31 PM IST

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु में 9 अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने और बाघों के संरक्षण में भारत की सफलता से दुनिया को अवगत कराने के लिए कर्नाटक के मैसूरु में 9 अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के सदस्य सचिव एस पी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बाघ गणना पर ताजा आंकड़े, ‘अमृत काल’ के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का दृष्टिपत्र और एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

Project Tiger, PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र देश है, जिसने बाघ अभयारण्यों का स्वतंत्र आवधिक मूल्यांकन किया है। प्रधानमंत्री इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी राज्यों के वन और वन्यजीव मंत्री, बाघ रेंज वाले सभी देशों के मंत्री, वैज्ञानिक और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

End of Feed