PM मोदी के भोज में आज जुटेंगे 2,500 अफसर-कर्मचारी, G-20 के सफल आयोजन का मनेगा जश्न

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 22, 2023, 04:51 PM IST

G-20 Summit : जी-20 सम्मेलन के आयोजन से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भोज पर आमंत्रित किया है। शुक्रवार को होने जा रहे इस भोज में गृह मंत्रालय, आईटीपीओ, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न विभागों के करीब 2,500 अधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे।

G-20 समिट का सफल आयोजन भारत सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी। यह पहली बार था जब देश में इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत की मेजबानी से मेहमान खुश होकर गए और सरकार के इंतजामों एवं व्यवस्था की दिल खोलकर प्रशंसा की। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से लेकर सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी मेहनत की। आयोजन से जुड़े निचले स्तर से लेकर बड़े अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता पूर्वक निभाया।

PM Narendra Modi

पीएम के भोज में शामिल होंगे जी-20 आयोजन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी।

भोज में शामिल होंगे 2,5000 अफसर-कर्मी

अब जी-20 सम्मेलन के आयोजन से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भोज पर आमंत्रित किया है। शुक्रवार को होने जा रहे इस भोज में गृह मंत्रालय, आईटीपीओ, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न विभागों के करीब 2,500 अधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे।

End of Feed