25 अगस्त से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आवास-दुकानों का देंगे तोहफा

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों का उद्घाटन करने समेत मोदी अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया है, ‘पीएमएवाई (शहरी) के इन-सीटू झुग्गी पुनर्विकास घटक के तहत, प्रधानमंत्री अहमदाबाद शहर के पश्चिमी क्षेत्र के सरदार पटेल स्टेडियम वार्ड में रामापीर टेकरा के नाम से लोकप्रिय झुग्गी के सेक्टर-3 में 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुल 1,449 घरों और 130 दुकानों के पुनर्वास कार्य का उद्घाटन करेंगे।’

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, जिस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1,449 आवासों और 130 दुकानों का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों का उद्घाटन करने समेत मोदी अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया है, ‘पीएमएवाई (शहरी) के इन-सीटू झुग्गी पुनर्विकास घटक के तहत, प्रधानमंत्री अहमदाबाद शहर के पश्चिमी क्षेत्र के सरदार पटेल स्टेडियम वार्ड में रामापीर टेकरा के नाम से लोकप्रिय झुग्गी के सेक्टर-3 में 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुल 1,449 घरों और 130 दुकानों के पुनर्वास कार्य का उद्घाटन करेंगे।’

PM Modi

25 अगस्त से गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी। तस्वीर-PTI

9.07 लाख घरों का निर्माण पूरा

यह परियोजना गुजरात सरकार के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग की झुग्गी पुनर्वास और पुनर्विकास नीति-2013 के तहत कार्यान्वित की गई है। बयान में कहा गया है कि गुजरात भर में, पीएमएवाई (शहरी) के तहत 7.64 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 9.66 लाख घरों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से लगभग 9.07 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। बयान में कहा गया है कि 2025-26 से, गुजरात सरकार ने पीएमएवाई (ग्रामीण) के तहत छत-ढलाई स्तर पर प्रति मकान 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की शुरुआत की है, जो पूरी तरह से राज्य के हिस्से से वित्त पोषित है।

End of Feed